29 C
Mumbai
Friday, May 3, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भारत का विदेश व्यापारः अक्टूबर, 2018

भारत से अप्रैल-अक्टूबर, 2018-19* में 308.32 अरब अमेरिकी डॉलर का समग्र निर्यात (वाणिज्यिक एवं सेवाएं) होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 17.17 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। इसी तरह अप्रैल-अक्टूबर, 2018-19* के दौरान 374.88 अरब अमेरिकी डॉलर का समग्र आयात होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 18.88 प्रतिशत की अच्छी-खासी वृद्धि को दर्शाता है।

*नोटःसेवा क्षेत्र से जुड़ा डेटा अप्रैल-सितंबर 2018-19 से संबंधित है क्‍योंकि आरबीआई की 15 नवंबर, 2018 की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नवीनतम डेटा सितंबर 2018 के लिए उपलब्ध है। अप्रैल से सितंबर 2018-19 के लिए आरबीआई की प्रेस विज्ञप्ति के मासिकवार त्‍वरित अनुमान डेटा को जोड़ने पर यह आंकड़ा सामने आया है। यह डेटा अनंतिम है और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संशोधन करने पर इसमें बदलाव हो सकता है। इसके अलावा, यह भी ध्‍यान देने योग्‍य है कि अक्टूबर 2018 के आंकड़े अनुमानित हैं और इन्हें आरबीआई के अप्रैल-सितंबर 2018-19 के डेटा में जोड़ा गया है, ताकि अप्रैल-अक्टूबर 2018-19 के लिए कुल या समग्र व्यापार घाटे का आकलन हो सके। आरबीआई द्वारा अक्टूबर, 2018 के लिए जारी की जाने वाली अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर इसमें संशोधन किया जाएगा।

वाणिज्यिक निर्यात

निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)

अक्टूबर, 2018 में 26.98 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ जो अक्टूबर 2017 में हुए निर्यात की तुलना में 17.86 प्रतिशत की धनात्मक वृद्धि को दर्शाता है। रुपये के लिहाज से अक्टूबर 2018 में निर्यात 1,98,634.84 करोड़ रुपये का हुआ जो अक्टूबर, 2017 के मुकाबले 33.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी को रेखांकित करता है।

अक्टूबर, 2018 में जिन प्रमुख जिंस समूहों के निर्यात में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में धनात्मक वृद्धि दर्ज की गई है उनमें निम्नलिखित शामिल हैं-

अप्रैल-अक्टूबर, 2018-19 के दौरान कुल निर्यात 191.01 अरब अमेरिकी डॉलर (13,23,940.28 करोड़ रुपये) का हुआ, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में डॉलर के लिहाज से 13.27 प्रतिशत और रुपये के लिहाज से 21.77 प्रतिशत अधिक है।

अक्टूबर, 2018 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न व जेवरात निर्यात 18.94 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो अक्टूबर 2017 की तुलना में 14.54 प्रतिशत की धनात्मक वृद्धि को दर्शाता है। इसी तरह अप्रैल-अक्टूबर, 2018-19 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न व जेवरात निर्यात 137.98 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो अप्रैल-अक्टूबर 2017-18 की तुलना में 10.88 प्रतिशत अधिक है।

आयात

अक्टूबर 2018 में 44.11 अरब अमेरिकी डॉलर (3,24,774.78 करोड़ रुपये) का आयात हुआ, जो अक्टूबर 2017 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 17.62 प्रतिशत और रुपये के लिहाज से 33.07 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-अक्टूबर, 2018-19 में कुल आयात 302.47 अरब अमेरिकी डॉलर (20,97,058.41 करोड़ रुपये) का हुआ, जो अप्रैल-अक्टूबर, 2017-18 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 16.37 प्रतिशत और रुपये की दृष्टि से 25.13 प्रतिशत ज्यादा है।

अक्टूबर, 2018 में जिन प्रमुख जिंस समूहों के आयात में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है उनमें निम्नलिखित शामिल हैं-

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image003TJVI.png

कच्चे तेल एवं गैर-तेल आयातः

अक्टूबर, 2018 में तेल आयात 14.21 अरब अमेरिकी डॉलर (1,04,630.60 करोड़ रुपये) का हुआ, जो अक्टूबर, 2017 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 52.64 प्रतिशत और रुपये के लिहाज से 72.70 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह अप्रैल-अक्टूबर, 2018-19 में तेल आयात 83.94 अरब अमेरिकी डॉलर (5,82,813.70 करोड़ रुपये) का हुआ, जो अप्रैल-अक्टूबर, 2017-18 में हुए तेल आयात की तुलना में डॉलर के लिहाज से 50.48 प्रतिशत और रुपये के लिहाज से 62.01 प्रतिशत ज्यादा है।

इस संबंध में यह उल्लेखनीय है कि अक्टूबर, 2017 के मुकाबले अक्टूबर, 2018 में ब्रेंट के वैश्विक मूल्य (डॉलर प्रति बैरल) में 39.66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह जानकारी विश्व बैंक से प्राप्त आंकड़ों से मिली है।

अक्टूबर 2018 में 29.90 अरब अमेरिकी डॉलर (2,20,144.18 करोड़ रुपये) का गैर-तेल आयात होने का अनुमान लगाया गया है, जो डॉलर के लिहाज से 6.05 प्रतिशत और रुपये के लिहाज से 19.98 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह अप्रैल-अक्टूबर, 2018-19 में गैर-तेल आयात 218.53 अरब अमेरिकी डॉलर (15,14,244.71 करोड़ रुपये) का हुआ, जो अप्रैल-अक्टूबर, 2017-18 में हुए गैर-तेल आयात की तुलना में डॉलर की दृष्टि से 7.05 प्रतिशत और रुपये की दृष्टि से 15.05 प्रतिशत अधिक है।

अक्टूबर, 2018 में गैर-तेल और गैर-स्वर्ण आयात 28.21 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो अक्टूबर, 2017 की तुलना में 11.77 प्रतिशत ज्यादा है। इसी तरह अप्रैल-अक्टूबर, 2018-19 में गैर-तेल और गैर-स्वर्ण आयात 199.21 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो अप्रैल-अक्टूबर, 2017-18 की तुलना में 8.14 प्रतिशत ज्यादा है।

सेवाओं का व्यापार (सितंबर 2018 के लिए, आरबीआई की 15 नवंबर 2018 की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार)

निर्यात (प्राप्तियां)

 सितंबर, 2018 में निर्यात 16.38 अरब अमेरिकी डॉलर (1,18,295.88 करोड़ रुपये) का हुआ, जो अगस्त, 2018 की तुलना में डॉलर के लिहाज से 0.88 प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि को दर्शाता है (संबंधित महीनों के लिए आरबीआई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार)।

आयात (भुगतान)

 सितंबर, 2018 में आयात 9.95 अरब अमेरिकी डॉलर (71,825.34 करोड़ रुपये) का हुआ, जो अगस्त, 2018 की तुलना में डॉलर के लिहाज से 3.94 प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि को दर्शाता है (संबंधित महीनों के लिए आरबीआई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार)।

व्यापार संतुलन

वाणिज्यिकः अक्टूबर, 2018 में व्यापार घाटा 17.13 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि अक्टूबर, 2017 में व्यापार घाटा 14.61 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ था।

सेवाएं : आरबीआई की 15 नवंबर, 2018 की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सितंबर, 2018 के दौरान सेवाओं में व्यापार संतुलन (अर्थात शुद्ध सेवा निर्यात) 6.44 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है।

समग्र व्यापार संतुलनः वाणिज्यिक एवं सेवाओं दोनों को ही मिलाने पर अप्रैल-अक्टूबर, 2018-19* में कुल 66.57 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार घाटा होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि अप्रैल-अक्टूबर, 2017-18 में व्यापार घाटा 52.23 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ था।

*नोटःसेवा क्षेत्र से जुड़ा डेटा अप्रैल-सितंबर 2018-19 से संबंधित है क्‍योंकि आरबीआई की 15 नवंबर, 2018 की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नवीनतम डेटा सितंबर 2018 के लिए उपलब्ध है। अप्रैल से सितंबर 2018-19 के लिए आरबीआई की प्रेस विज्ञप्ति के मासिकवार त्‍वरित अनुमान डेटा को जोड़ने पर यह आंकड़ा सामने आया है। यह डेटा अनंतिम है और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संशोधन करने पर इसमें बदलाव हो सकता है। इसके अलावा, यह भी ध्‍यान देने योग्‍य है कि अक्टूबर 2018 के आंकड़े अनुमानित हैं और इन्हें आरबीआई के अप्रैल-सितंबर 2018-19 के डेटा में जोड़ा गया है, ताकि अप्रैल-अक्टूबर 2018-19 के लिए कुल या समग्र व्यापार घाटे का आकलन हो सके। आरबीआई द्वारा अक्टूबर, 2018 के लिए जारी की जाने वाली अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर इसमें संशोधन किया जाएगा।

वाणिज्यिक व्यापार

निर्यात एवं आयात: (अरब अमेरिकी डॉलर में)
(अनंतिम)
 अक्टूबरअप्रैल– अक्टूबर
निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)  
2017-1822.89168.64
2018-1926.98191.01
2017-18 के मुकाबले 2018-19 में वृद्धि दर (%)17.8613.27
आयात  
2017-1837.50259.92
2018-1944.11302.47
2017-18 के मुकाबले 2018-19 में वृद्धि दर (%)17.6216.37
व्यापार संतुलन  
2017-18-14.61-91.28
2018-19-17.13-111.46
निर्यात एवं आयात : (करोड़ रुपये में)
(अनंतिम)
 अक्टूबर अप्रैल-अक्टूबर
निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)  
2017-181,48,962.6410,87,270.47
2018-191,98,634.8413,23,940.28
2017-18 के मुकाबले 2018-19 में वृद्धि दर (%)33.3521.77
आयात  
2017-182,44,064.2016,75,887.95
2018-193,24,774.7820,97,058.41
2017-18 के मुकाबले 2018-19 में वृद्धि दर (%)33.0725.13
व्यापार संतुलन  
2017-18-95,101.56-5,88,617.48
2018-19-1,26,139.94-7,73,118.13

सेवा व्यापार

निर्यात एवं आयात (सेवाएं) : (अरब अमेरिकी डॉलर में)
(अनंतिम)सितंबर 2018अप्रैल-सितंबर 2018-19
निर्यात (प्राप्तियां)16.38101.07
आयात (भुगतान)9.9562.57
व्यापार संतुलन6.4438.50
निर्यात एवं आयात (सेवाएं) : (करोड़ रुपये में)
(अनंतिम)सितंबर 2018अप्रैल-सितंबर 2018-19
निर्यात (प्राप्तियां)1,18,295.88 6,92,694.98
आयात (भुगतान) 71,825.34 4,28,772.48
व्यापार संतुलन 46,470.55 2,63,922.50

नोटः सेवा क्षेत्र से जुड़ा डेटा अप्रैल-सितंबर 2018-19 से संबंधित है क्‍योंकि आरबीआई की 15 नवंबर, 2018 की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नवीनतम डेटा सितंबर 2018 के लिए उपलब्ध है। अप्रैल से सितंबर2018-19 के लिए आरबीआई की प्रेस विज्ञप्ति के मासिकवार त्‍वरित अनुमान डेटा को जोड़ने पर यह आंकड़ा सामने आया है। इसका उपयोग अक्टूबर, 2018 के लिए सेवा निर्यात और आयात के अनुमान के साथ किया गया है, जैसा कि इस प्रेस नोट में इस उद्देश्य से पृष्ठ-1 में विस्तार से बताया गया है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »