विमान संचालन, उड़ान योग्यता और कर्मचारियों के लाइसेंसिंग सिस्टम का होगा गहन आकलन
अमेरिका का संघीय विमानन प्रशासन यानी एफएए भारत के विमानन सुरक्षा मानकों की जांच करेगा। इसके लिए एफएए की एक विशेष टीम भारत का ऑडिट करेगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। इस जांच में मुख्य रूप से तीन क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा। इनमें विमान संचालन, विमानों की उड़ान योग्यता और विमानन कर्मचारियों को लाइसेंस देने की व्यवस्था शामिल है। भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागरिक विमानन बाजारों में से एक है। फिलहाल भारत को एफएए के विमानन सुरक्षा आकलन कार्यक्रम में श्रेणी-1 का दर्जा मिला हुआ है।

