31 C
Mumbai
Sunday, April 28, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भारत ने पहली बार बैलिस्टिक मिसाईल का रात में किया सफल परिक्षण

भारत ने पहली बार रात्रि में बैलिस्टिक मिसाईल का किया सफल परिक्षण।

देश – भारत ने शनिवार को ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से बैलिस्टिक मीज़ाईल अग्नि-3 का मोबाइल लॉन्चर से यह रात में पहला सफल परिक्षण किया। रिपोर्ट के अनुसार भारत के रक्षा अधिकारी ने कहा कि शनिवार की रात को इस मिसाईल को परिक्षण किया गया जो सफल रहा।

उल्लेखनीय है कि भारत ने पिछले एक महीने के दौरान तीसरी बार बैलिस्टिक मिसाईल का परिक्षण किया है।

सूत्रों के मुताबिक, मिसाइल के मार्ग की निगरानी की जा रही है और परीक्षण के नतीजे का इंतजार है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और व्यास दो मीटर है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक सूत्र ने कहा कि अग्नि-3 सीरीज में यह चौथा उपयोगकर्ता परीक्षण है जो मिसाइल के कार्य निष्पादन को दोहराने के लिए किया गया। पहली बार रात के समय में परीक्षण किया गया। 

इसका वज़्न 48 टन है और यह 3000 किलोमीटर की दूरी तक 5.1 टन भारी न्यूक्लियर मिसाइल ले जाने में सक्षम है।

अग्नि-3 हाइब्रिड दिशा-निर्देशन और नियंत्रण प्रणाली से लैस है। इस पर अत्याधुनिक कंप्यूटर भी लगा हुआ है।

भारत, पाकिस्तान के साथ प्रतिस्पर्धा में नाना प्रकार के मिसाइल टेस्ट करता है जिसके पीछे उसका लक्ष्य अपनी रक्षा क्षमता बढ़ाना है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »