29 C
Mumbai
Sunday, May 5, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भोपाल में भाजपा को हराने के लिए भाकपा का दिग्विजय को समर्थन।

रिपोर्ट – राकेश साहू

भोपाल – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भोपाल संसदीय क्षेत्र में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। भाजपा विरोधी मतों का विभाजन रोकने के लिए भाकपा इस बार भोपाल संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है। मध्य प्रदेश में 4 संसदीय क्षेत्रों – शहडोल, खरगोन, बालाघाट और सीधी से भाकपा के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव अरविंद श्रीवास्तव और सचिव मंडल सदस्य शैलेंद्र कुमार शैली ने यहां जारी एक बयान में कहा कि भाजपा द्वारा भोपाल संसदीय क्षेत्र से प्रज्ञा ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाने से भाजपा के मूल फासिस्ट चरित्र का पर्दाफाश हो गया है। प्रज्ञा ठाकुर पर मालेगांव बम ब्लास्ट और सुनील जोशी हत्याकांड जैसी गंभीर वारदातों में प्रकरण दर्ज है। वे 9 साल जेल में भी रही हैं और फिलहाल जमानत पर है। सांप्रदायिक – कट्टरपंथी – उन्मादी – प्रतिगामी प्रवृत्ति की प्रज्ञा ठाकुर जैसी प्रत्याशी का संसद में चुनकर जाना संसदीय गरिमा और भारत के संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए घातक है। इसलिए भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर की पराजय सुनिश्चित करने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है। भाकपा ने समस्त वामपंथी – प्रगतिशील – जनवादी – लोकतांत्रिक – सेकुलर नागरिकों से अपील की है कि भारत के संवैधानिक, लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय गरिमा की रक्षा के लिए प्रज्ञा ठाकुर को पराजित करने में सक्षम दिग्विजय सिंह को विजयी बनाएं।

भाकपा प्रत्याशी – मध्यप्रदेश में 4 संसदीय क्षेत्रों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चुनाव मैदान में हैं। भाकपा ने शहडोल से कॉमरेड शिवकली, खरगोन से कॉमरेड ज्योति गोरे, सीधी से कॉमरेड संजय नामदेव और बालाघाट से कॉमरेड अली. एम. आर. खान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाकपा ने भारत के संविधान लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की है। भाकपा ने रीवा संसदीय क्षेत्र में सीपीएम को विजयी बनाने की अपील की है। अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा को पराजित करने में सक्षम दलों को विजयी बनाने की अपील भाकपा ने की है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »