31 C
Mumbai
Tuesday, May 7, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Exit poll 2023: कांग्रेस को बढ़त दस के दस एग्जिट पोल में, 40-50 सीट का अनुमान, BJP से टक्कर

गुरुवार यानी आज छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आ गए हैं। अधिकांश सर्वे में कांग्रेस को बढ़त का अनुमान है, पार्टी की भाजपा से कांटे की टक्कर है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान कराए जा चुके हैं। तीन दिसंबर को परिणाम आएंगे। 

रिपब्लिक-पी मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 46-54 सीटें, भाजपा को 35-42 सीटें मिलने का अनुमान है। साथ ही अन्य के हाथ एक भी सीट नहीं आएगी।

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 46-55 सीटें, भाजपा को 35-45 सीटें और अन्य को 0-10 सीटें मिलने का अनुमान है।

वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद श्रीवास्तव बताते हैं कि एग्जिट पोल कराने के लिए सर्वे एजेंसी या न्यूज चैनल का रिपोर्टर अचानक से किसी बूथ पर जाकर वहां लोगों से बात करता है। इसमें पहले से तय नहीं होता है कि वह किससे सवाल करेगा? आमतौर पर मजबूत एग्जिट पोल के लिए 30-35 हजार से लेकर एक लाख वोटर्स तक से बातचीत होती है। इसमें क्षेत्रवार हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाता है। 

दरअसल एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है।

टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस बहुमत के करीब रह सकती है, पार्टी के हिस्से में 48-56 सीटें आ सकती हैं। भाजपा को 32-40 सीटें मिलने का अनुमान है। साथ ही निर्दलीय 2-4 सीटों पर सफल होने में कामयाब हो सकते हैं।

कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं टीवी 9 पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के अनुसार। 35-45 सीटें आ सकती हैं भाजपा के हिस्से में। साथ ही अन्य को 0-3 सीट से संतोष करना पड़ सकता है।

रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, 44-52 सीटें मिलेंगी कांग्रेस को। भाजपा को 34-42 मिलने के आसार हैं। वहीं निर्दलीय के हिस्से में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

न्यूज24-टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा, पार्टी को 57 सीटें जीतने में सफल होगी। भाजपा को 33 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं जाने का अनुमान है।

आजतक एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में भाजपा को 36-46 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में बहुमत का आंकड़ा 46 है। कुल 90 सीटें हैं।

आज तक और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल अनुमान के आधार पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »