29 C
Mumbai
Sunday, May 5, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ममता का आरोप अमित शाह ने त्रिपुरा में कराया अभिषेक पर हमला

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं पर त्रिपुरा में हाल में किए गए हमलों के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं, यह आरोप पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज लगाया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ममता ने कहा कि वह ऐसी हरकतों के आगे घुटने नहीं टेकेंगी। TMC प्रमुख त्रिपुरा में 2023 में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले, पार्टी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में लगी हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सरकारी अस्पताल एसएसकेएम में घायल तृणमूल कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद उन्होंने कहा, त्रिपुरा, असम, उत्तर प्रदेश और जहां भी भाजपा सत्ता में है, वहां वह अराजक सरकार चल रही है। हम अभिषेक और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की निंदा करते हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री की मदद के बिना ऐसे हमलों को अंजाम नहीं दिया जा सकता। इन हमलों के पीछे उन्हीं का हाथ है, जिन्हें त्रिपुरा पुलिस की मौजूदगी में अंजाम दिया गया और वह मूकदर्शक बनी हुई थी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री में ऐसे हमलों के निर्देश देने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी को एक बुलेटप्रूफ कार दी गई थी, वरना कोई गंभीर घटना हो सकती थी।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »