28 C
Mumbai
Wednesday, May 1, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महाराष्ट्र : उद्धव सरकार में मंत्रालयों का हुआ बंटवारा, डिप्टी सीएम अजित पवार वित्त का जिम्मा और गृह विभाग अनिल देशमुख को

रिपोर्ट – रवि जी. निगम

महाराष्ट्र – महारााष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा गत 30 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था। लेकिन मंत्रालयों के बटवारे को लेकर रस्साकसी जारी थी जिसे शनिवार की शाम को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर विराम दे दिया गया। देर रात महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से मंत्रालयों के बंटवारे की सूची मंजूरी के लिए भेज दी गई थी। जिसपर आज सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री अजित पवार को वित्त मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को पी.डब्लू.डी. व बालासाहेब थोराट को राजस्व की जिम्मेदारी सौंपी गयी वहीं एनसीपी के ही अनिल देशमुश को गृहमंत्री का जिम्मा सौंपा गया जो शिवसेना के विधानसभा के नेता एकनाथ शिर्दे के पास था अब उन्हें नगर विकास मंत्री का जिम्मा सौंपा गया है जो ठाणे कोपरी-पांचपाखाड़ी विधानसभा क्षेत्र से आते हैं वहीं इनके घुरविरोधी एनसीपी नेता जीतेन्द्र आव्हाड को आवास का जिम्मा सौंप बैलेन्स बनाने की कोशिस की गई है आव्हाड ठाणे के कलवा-मुंब्रा विधानसभा सीट से चुनकर आते हैं इनपर एनसीपी प्रमुख शरद पवार का बृहदहस्त माना जाता है जो दोनों ओर से समय-समय पर दिखाई भी देता है ज्ञात हो कि दोनों ही नेता मसल पावर छवि रखते हैं। 

https://manvadhikarabhivyakti.com/wp-content/uploads/2020/01/img_20200105_114951.jpg
सौ. फाईल चित्र – जीतेन्द्र आव्हाड और एकनाथ शिदें

एनसीपी को इन विभागों का जिम्मा

अनिल देशमुख– गृह विभाग
अजित पवार– वित्त व नियोजन
जयंत पाटिल– सिंचाई विभाग
छगन भुजबल– खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
दिलीप वल्से पाटिल– आबकारी और श्रम मंत्रालय
जीतेंद्र आव्हाड- आवास
राजेश टोपे– स्वास्थ्य
राजेंद्र शिंगणे– खाद्य एवं औषधि प्रशासन
धनंजय मुंडे– सामाजिक न्याय

कांग्रेस इन विभागों पर काबिज़

अशोक चव्हाण– पी. डब्लू. डी नितिन राउत– ऊर्जा
बालासाहेब थोराट– राजस्व
वर्षा गायकवाड़– स्कूली शिक्षा
यशोमति ठाकुर– महिला और बाल कल्याण
केसी पाडवी – आदिवासी विकास
सुनील केदार– डेयरी विकास व पशुसंवर्धन
विजय वड्डेटीवार– ओबीसी कल्याण
असलम शेख– कपड़ा, बंदरगाह
अमित देशमुख– स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति

शिवसेना को इन विभागों की जिम्मेदारी

आदित्य ठाकरे– पर्यावरण, पर्यटन
एकनाथ शिंदे– नगरविकास
सुभाष देसाई– उद्योग
संजय राठोड़– वन
दादा भुसे– कृषि
अनिल परब– परिवहन, संसदीय कार्य
संदीपान भुमरे– रोजगार हमी (ईजीएस)
शंकरराव गडाख– जल संरक्षण
उदय सामंत– उच्च व तकनीकी शिक्षा
गुलाब राव पाटिल– जलापूर्ति

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »