34 C
Mumbai
Saturday, April 27, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महाराष्ट्र में मंत्रालयों का हुआ बंटवारा, शिवसेना को गृह, एनसीपी को वित्त, कांग्रेस को राजस्व

रिपोर्ट – रवि निगम

मुंबई (महाराष्ट्रा) – 15 दिन बाद गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार में विभागों का बंटवारा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कर दिया है, जिसमें शिवसेना के एकनाथ शिंदे को गृहमंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री ठाकरे के पास वे सभी विभाग रहेंगे, जो किसी मंत्री को नहीं सौंपे गये हैं। उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के दो-दो मंत्रियों ने 28 नवंबर को शपथ ली थी।

https://manvadhikarabhivyakti.com/wp-content/uploads/2019/11/img_20191128_213533.jpg
सौ. फाईल चित्र गृह मंत्री एकनाथ शिंदे

इसके साथ शिंदे को शहरी विकास, वन, पर्यावरण, बिजली आपूर्ति, जल संरक्षण, पर्यटन, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों और संसदीय मामलों की जिम्मेदारी दी गई है।

शिवसेना के ही सुभाष देसाई को उद्योग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण, बागान, परिवहन, मराठी भाषा और संस्कृति मामलों एवं बंदरगाहों विभाग दिया गया है।

https://manvadhikarabhivyakti.com/wp-content/uploads/2019/12/img_20191212_235208.jpg
सौ. फाईल चित्र जयन्त पाटिल

एनसीपी के मंत्री जयंत पाटिल को वित्त एवं योजना, आवास, जन स्वास्थ्य, सहयोग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सौंपा गया है और छगन भुजबल को सिंचाई, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, आबकारी, कौशल विकास, खाद्य एवं मादक पदार्थ प्रशासन विभाग दिये गये हैं।

https://manvadhikarabhivyakti.com/wp-content/uploads/2019/12/img_20191212_235611.jpg
सौ. फाईल मित्र बाला साहेब थोरात

कांग्रेस के मंत्री बालासाहेब थोराट को राजस्व, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा, स्कूली शिक्षा, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग सौंपा गया है और नितिन राउत को पीडब्ल्यूडी, जनजातीय कल्याण, महिला एवं बाल विकास, वस्त्र, राहत एवं पुनर्वास, ओबीसी, वीजेएनटी, विशिष्ट पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग दिए गए हैं।

महाराष्ट्र में करीब महीनेभर चली खींचतान के बाद शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी है। इससे पहले फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी लेकिन बहुमत के अभाव में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »