32 C
Mumbai
Saturday, May 4, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मेरठ: पूर्व राज्यमंत्री से लव मैरेज करने वाली महिला की गला रेतकर हत्या।

रिपोर्ट- विपिन निगम

न्यूज डेस्क(यूपी) मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में बुधवार देर रात एक महिला की हाथ-पैर बांधने के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका ने कुछ दिन पहले ही परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर पूर्व राज्य मंत्री फारुख हसन से प्रेम विवाह किया था। वारदात के बाद फरार हुए परिवार वालों पर ही हत्या को अंजाम देने का शक है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

श्यामनगर निवासी राहिल बेगम (21) का निकाह 5 साल पहले हुआ था। पिछले कुछ दिनों से पति से अनबन होने की वजह से वह अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही थी। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले उसके प्रेम संबंध सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पांचली निवासी फारुख हसन से हो गए। फारुख सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे हैं। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध जताया।

सितंबर के पहले हफ्ते में फारुख हसन की पत्नी ने थाना जानी खुर्द में पहुंचकर अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। वहां पर भी राहिल बेगम, फारुख से निकाह की बात पर अड़ गई। राहिल के परिवार वाले इन प्रेम संबंधों का लगातार विरोध कर रहे थे।

इसके बावजूद भी वह नहीं मानी और 11 सितंबर को दोनों ने निकाह कर लिया। निकाह करने के बाद राहिल और फारुख लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में 5 दिन तक किराए के मकान में रहे। दोनों परिवारों के बीच तकरार ज्यादा बढ़ने पर राहिल 4 दिन पहले अपने मायके में आ गई। बुधवार को इस मामले को सुलझाने के लिए रिश्तेदार बुलाए गए। लेकिन राहिल, फारुख हासन के साथ ही रहने की बात पर अड़ी रही।

बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात करीब 3:30 बजे राहिल बेगम की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले उसके हाथ पैर को रस्सी से बांधा गया। गुरुवार तड़के पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके से लस्सी का एक खाली गिलास मिला है। माना जा रहा है कि लस्सी में नशीला पदार्थ मिलाकर राहिल बेगम को पिलाई गई। जिसके बाद वह बेहोश हो गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरा परिवार फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »