31 C
Mumbai
Thursday, May 2, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

यूपी विधानसभा उपचुनाव: सपा ने 5 भाजपा ने 10 प्रत्याशियों की घोषणा , 21 अक्टूबर को है मतदान

रिपोर्ट- विपिन निगम

न्यूज डेस्क (यूपी)लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 सीट पर होने वाले उप चुनाव में भाजपा ने 10 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी हैं। प्रतापगढ़ से भाजपा ने अभी कोई प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। माना जा रहा है कि प्रतापगढ़ सीट भाजपा ने अपने सहयोगी दल अपना दल (एस) के लिए छोड़ी है। सपा ने भी पांच, जबकि कांग्रेस ने एक प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है। भाजपा ने लखनऊ की कैंट सीट से सुरेश तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। अम्बेडकरनगर के जलालपुर से राजेश सिंह, कानपुर के गोविंनगर से सुरेंद्र मैथानी, घोसी से विजय राजभर, बाराबंकी के जैदपुर (सुरक्षित) से अम्बरीश रावत, बांदा के मानिकपुर से आनंद शुक्ला, अलीगढ़ की इगलास से राजकुमार सहयोगी, रामपुर सदर से भारत भूषण गुप्ता और सहारनपुर के गंगोह से कीरत सिंह, बलहा से सरोज कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

सपा ने लखनऊ कैंट से आशीष चतुर्वेदी को प्रत्याशी घोषित किया।

समाजवादी पार्टी ने भी पांच प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इससे पहले वह दो प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। लखनऊ कैंट से पार्टी ने इस बार मेजर आशीष चतुर्वेदी को उतारा है। यहां 2017 में मुलायम की छोटी अपर्णा यादव प्रत्याशी थीं। कानपुर के गोविंद नगर से सम्राट विकास को पार्टी ने टिकट दिया है। रामपुर में आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा को टिकट मिला है। अलीगढ़ की इगलास सीट पर सपा ने राष्ट्रीय लोकदल के साथ समझौता कर लिया है। वहीं, कांग्रेस ने अभी तक केवल एक नाम की ही घोषणा की है। पार्टी ने बलहा सीट से मन्नू देवी को टिकट दिया है। सूत्रों के अनुसार, बाकी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान जल्द किया जा सकता है।

11 सीटों पर है उपचुनाव

दरसअल, विधानसभा की 11 सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान हो गया गया है। 21 अक्टूबर को सभी सीटों पर मतदान होगा। 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। 4 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। उप्र में जलालपुर, प्रतापगढ़, रामपुर, लखनऊ कैंट, गंगोह, मणिकपुर, बलहा (एससी), इगलास (एससी), जैदपुर (एससी), गोविंदनगर और घोसी में उपचुनाव होना है। हाल ही में हमीरपुर सीट पर उपचुनाव में भाजपा के युवराज सिंह ने जीत दर्ज की है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »