28 C
Mumbai
Friday, May 3, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राजनीतिक DGP गुप्तेश्वर पांडेय की राजनीति में एंट्री ? लिया पांच महिने पहले (वीआरएस) रिटायरमेंट..!

पटना : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने रिटायरमेंट से पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। उन्हें फरवरी 2021 में रिटायर होना था। हालांकि, इससे पांच महीने पहले ही उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया। नीतीश कुमार सरकार ने इसे मंजूर भी कर लिया है।

एसके सिंघल बने नए DGP
गुप्तेश्वर पांडेय के पद छोड़ने के बाद डीजी होमगार्ड एसके सिंघल को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एसके सिंघल 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। डीजी में प्रोन्नत होने से पहले एसके सिंघल एडीजी मुख्यालय के पद पर लम्बे समय तक तैनात थे।

चुनाव लड़ने की चर्चा
गुप्तेश्वर पांडेय के अचानक पद छोड़ने के बाद उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इसकी अटकलें काफी पहले से लगाई जा रही थीं। हाल ही में जेडीयू के बक्सर जिलाध्यक्ष के साथ उनकी एक तस्वीर भी खूब चर्चा में रही थी। माना जा रहा है कि बक्सर विधानसभा क्षेत्र से वे चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

2009 में लिया था वीआरएस
आईजी रहते हुए भी गुप्तेश्वर पांडेय ने साल 2009 में वीआरएस लिया था। उस समय भी उनके बक्सर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »