29 C
Mumbai
Thursday, May 2, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

रायबरेली मे प्रधान प्रतिनिधि को बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर।

रिपोर्ट-विपिन निगम

रायबरेली (यूपी): उत्तर प्रदेश के रायबरेली मे शहर से घर लौट रहे गहरौली के प्रधान प्रतिनिधि को देर रात बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। परिजवारीजन जब तक पहुंचते हमलावर फरार हो गए। आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी भी पहुंच गए। घटना के बाबत जानकारी ली। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया।

ये है पूरा मामला

दरअसल, सरेनी थाना क्षेत्र के गहरौली निवासी शिवकरन सिंह उर्फ कल्लू सिंह की पत्नी चेता सिंह प्रधान है। शनिवार को शिवकरन किसी काम से जिला मुख्यालय आए थे। देर रात अकेले ही स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। गांव के निकट सुरेश मोड़ के पास सामने से बाइक सवार दो लोग आए। शिवकरन जब तक कुछ समझ पाते उन पर हमलावरों ने फायर कर दिया। उसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गोली चलने की सूचना पर पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। एसपी सुनील कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तलाश में दबिश दी जा रही है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »