रिपोर्ट- मो०कासिम
न्यूज़ डेस्क (यूपी) औरैया: औरैया के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम एरवा टिकटा में एक शराबी पुत्र ने अपनी मां के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झ़ुलस गई। उसी दौरान युवक भी आग की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
क्षेत्र के ग्राम एरवा टिकटा निवासी शिशु पाल की शादी चार वर्ष पहले हुई थी। रक्षाबंधन पर उसकी पत्नी अपने घर चली गई थी। त्योहार के बाद जब उसकी पत्नी घर वापस नहीं लौटी तो वह सोमवार को अपनी पत्नी को लेने के लिए गया। सूत्रों की माने तो इसी दौरान पत्नी ने उसकी मां के साथ न रहने की बात कही। इसी बात को लेकर मंगलवार की दोपहर वह अपने घर आया तो विवाद करते हुए मां के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी तभी उसके हाथ में भी आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सैफई रेफर कर दिया।