30 C
Mumbai
Tuesday, May 7, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

शिव राज्याभिषेक दिवस पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दी राज्य की जनता को हार्दिक शुभेच्छा…

मुंबई (महाराष्ट्र) – शिव राज्याभिषेक दिवस पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज व युग प्रवर्तक को श्रद्धांजलि अरपित की। उन्होंने ये कहते हुए राज्य के लोगों को बधाई दी कि यह महाराष्ट्र के दिल पर उकेरा गया एक सुनहरा क्षण है।

मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राज्याभिषेक के माध्यम से जनता की आत्म-चेतना को जगाया। लोगों के मन का और जन कल्याणकारी राज्य को प्रत्यक्ष स्थापित किया। जनता एवं मातृभूमि के हितों को सर्वोच्च प्रधानता दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आज भी उनके प्रजाहितदक्ष, राजनयिक व धुरंधर शिवराय के पराक्रम के तेज को महसूस करते हैं। शिवराज्याभिषेक महाराष्ट्र के ह्रदय पर उकेरा गया स्वर्णिम क्षण है। इस अवसर पर सभी को हार्दिक शुभेच्छा और छत्रपति शिवाजी महाराज को त्रिवार मानवंदना।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »