27.5 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

शेयर बजार में भारी उछाल, सेंसेक्स पहली बार 49 हजार पार, निफ्टी में भी बढत

Array

शेयर बजार में भारी उछाल, आईटी और टेक कंपनियों के साथ बैंकिंग और ऑटो समूहों में भी बढत  

मुंबई : शेयर बजार में भारी उछाल, देश में कोविड-19 टीकाकरण की दिशा में हुई प्रगति से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती का क्रम सोमवार को भी जारी रहा और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पहली बार 49 हजार अंक के ऊपर पहुँच गया।

शेयर बजार में भारी उछाल के चलते नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 14,400 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार पहुंचने में कामयाब रहा।

“MA news” app डाऊनलोड करें और 4 IN 1 का मजा उठायें  + Facebook + Twitter + YouTube.

Download now

सेंसेक्स 469.80 अंक की बढ़त के साथ 49,252.31 अंक पर खुला। यह पहली बार कारोबार के दौरान 49 हजार अंक के पास पहुँचा है। शुरुआती कारोबार में एक समय यह 49,269.02 अंक तक भी पहुंचा। खबर लिखे जाते समय यह 440.85 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की मजबूती में 49,223.36 अंक पर था।

अधिक चुनिन्दा खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

निफ्टी भी 126.80 अंक की तेजी के साथ 14,474.05 अंक पर खुला और 14,479.70 अंक तक पहुंचा। खबर लिखे जाते समय यह 104.50 यानी 0.73 फीसदी की बढ़त में 14,451.75 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में आईटी और टेक कंपनियों के साथ बैंकिंग और ऑटो समूहों में भी तेजी रही। इंफोसिस के शेयर पांच प्रतिशत की बढ़त में रही।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here