रिपोर्ट – सज्जाद अली नयाने
21 अप्रैल 2019 को कोलंबो के कोच्चीकाडे स्थित सेंट एंथनी चर्च में हुए धमाके के बाद चर्च के बाहर एम्ब्यूलेंसों की क़तार (एएफ़पी के सौजन्य से)
श्रीलंका – श्रीलंका में आठ जगह सीरियल धमाके होटलों और गिरजाघरों में हुए, धमाकों में 207 हताहत हुये जिनमें 3 भारतीय भी शामिल और 500 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। श्रीलंका में ये धमाके, राजधानी कोलंबो स्थित सेंट एंथनी चर्च, पड़ोसी शहर निगोम्बो में स्थित सेंट सेबैस्टियन चर्च और पूर्वी शहर बटीकलोआ स्थित ज़ियोन चर्च में हुए जहां श्रद्धालु ईस्टर सेवा के लिए इकट्ठा हुए थे। राजधानी कोलंबो स्थित तीन होटलों द शांगरी-ला, सिनामन ग्रैन्ड और किंग्सबेरी में भी धमाके हुए। रिपोर्ट लिखने तक 207 लोग हताहत हुये जिनमें 3 भारतीय भी शामिल और 500 से ज़्यादा लोग घायलों की खबर है। घायलों की इतनी ज़्यादा तादाद के मद्देनज़र हताहत होने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सिनामन ग्रैन्ड श्रीलंका के प्रधान मंत्री आवास के निकट स्थित है। पुलिस अधिकारी ने एएफ़पी को मृतकों की संख्या की पुष्टि की है।