30 C
Mumbai
Sunday, May 19, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव के आवास पर बांटी गई राहत सामग्री

रिपोर्ट- विपिन निगम

  • स्वर्गीय कप्तान सिंह ट्रस्ट द्वारा पूर्व विधायक अरविंद यादव ने बाटी राहत सामग्री
  • डेढ़ हजार से ज्यादा गरीब व असहाय लोगो को राशन किया गया वितिरत।
  • सपा विधायक अरविंद सिंह यादव ने गरीबों को बाटी राशन सामग्री

न्यूज डेस्क(यूपी) कन्नौज। जनपद कन्नौज में लाक डाउन के करण जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार कोरोना महामारी के चलते गरीब बेसहारा लोगों की मदद के लिए स्वर्गीय कप्तान सिंह ट्रस्ट द्वारा पूर्व विधायक अरविंद यादव ने राहत सामग्री बाटी। डेढ़ हजार से अधिक गरीब असहाय लोगो को राशन वितिरत किया गया। आज अपने आवास पर छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने पुलिस प्रशासन के साथ विचार विमर्श किया कि गरीबों तक कैसे राशन पहुंचे कोई गरीब भूखा ना सोए और हर गरीब को खाने के लिए उसके घर तक मदद पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन की जहां भी जरूरत पड़ेगी हर मदद के लिए हम लोग तैयार है।
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशन में स्वर्गीय कप्तान सिंह ट्रस्ट द्वारा पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने गरीब बेसहारा लोगों को राशन सामग्री अपने आवास पर वितरित की और गरीबों को आश्वासन दिया कि किसी भी व्यक्ति को भूखे पेट नहीं सोने देंगे। समाजवादी पार्टी हर गरीब बेसहारा के साथ 24 घंटे खड़ी है और यथासंभव मदद की जाएगी। राहत सामग्री बांटते समय विधानसभा अध्यक्ष रामप्रकाश शाक्य सुशील गौतम अमित शाक्य विवेक यादव अंकुर यादव जीतू यादव आदि दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »