32 C
Mumbai
Wednesday, May 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सातवीं गिरफ्तारी ISIS मॉड्यूल मामले में, आईईडी बनाने और टेस्टिंग में शामिल होनें के आरोप

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने महाराष्ट्र आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में शुक्रवार को सातवीं गिरफ्तारी की। आरोपी साकिब नाचन को ठाणे जिले के भिवंडी से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आरोपी को सात दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। जांच एजेंसी ने एक बयान में बताया कि इस मामले में अब तक सात लोगों को दबोचा जा चुका है।

बयान में कहा गया कि आरोपी शामिल साकिब नाचन को ठाणे के पड़घा क्षेत्र स्थित उसके घर पर छापा मारकर गिरफ्तार किया गया। वह विदेशी आतंकी संगठन आईएसआईएस की आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल था। एनआईए ने दावा किया कि वह आतंकी कृत्यों को अंजाम देने के लिए आईईडी निर्माण, प्रशिक्षण और परीक्षण में शामिल था। 

नाचन के अलावा अन्य छह आरोपियों में जुल्फिकार अली बड़ौदावाला, मोहम्मद इमरान खान, मोहम्मद यूनुस साकी, सिमाब नसीरुद्दीन काजी, अब्दुल कादिर पठान और आकिफ का नाम शामिल है।खान और साकी सूफा आतंकी गिरोह के सदस्य थे और अप्रैल 2022 में राजस्थान में एक कार से विस्फोटकों की बरामदगी से संबंधित मामले में एनआईए ने उन्हें ‘मोस्ट वांटेड’ घोषित किया था। बयान के अनुसार, आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) के स्लीपर मॉड्यूल के ये सदस्य पुणे के कोंधवा में एक घर से काम कर रहे थे।

‘सुफा आतंकवादी गिरोह’ के सदस्य इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी फरार थे और अप्रैल 2022 में राजस्थान में एक कार से विस्फोटकों की बरामदगी से संबंधित मामले में एनआईए द्वारा उन्हें ‘मोस्ट वांटेड’ घोषित किया गया था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here