29 C
Mumbai
Thursday, May 2, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

साली ने दिया बयान बालिग हूं और जीजा के साथ ही रहूंगी।

रिपोर्ट-विपिन निगम

न्यूज़ डेस्क (यूपी)आगरा: आगरा में एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है जहां छोटी बहन को अपने जीजा से ही प्यार हो गया। दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। 19 अगस्त को दोनों रफूचक्कर हो गए। मामला पुलिस तक आया। पुलिस ने दोनों को बरामद किया। कोर्ट में बयान कराए। साली ने साफ बोल दिया कि बालिग है। जीजा के साथ ही रहेगी। घंटों थाने में पंचायत भी चली, मगर कोई नतीजा नहीं निकला। लोगों ने समझाया। उसके कारण बड़ी बहन का घर खराब हो रहा है। उसे इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ा।

युवती कालिंदी विहार क्षेत्र की निवासी है। जीजा सीमा सुरक्षा बल में जवान है। बरहन क्षेत्र का रहने वाला है। आठ साल पहले बड़ी बहन से उसकी शादी हुई थी। घर में ही चल रही प्रेम कहानी का पता चलने पर बड़ी बहन ने बवाल किया। माहौल गर्माते ही 19 अगस्त को जीजा-साली रफूचक्कर हो गए। युवती के परिजनों ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया।

23 अगस्त को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। उससे पूछताछ हुई तो उसने कहा कि कोई अपहरण नहीं हुआ था। वह बालिग है। अपनी मर्जी से किसी के भी साथ रह सकती है। यह कानूनन अपराध नहीं है। उससे बातचीत के बाद पुलिस ने उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए। उसने अपने बालिग होने के प्रमाण दिए। जीजा के पक्ष में बयान दिया। कोर्ट ने कहा कि युवती बालिग है।

आठ साल पहले हुई थी युवक की शादी

सीमा सुरक्षा बल में तैनात जवान की शादी आठ साल पहले हुई थी। दो बच्चे हैं। युवती अपनी बड़ी बहन के घर आती थी। जीजा ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। जानकारी होने पर पत्नी ने झगड़ा किया तो दोनों और करीब आ गए। यह प्रेम कहानी थाने में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। घरवाले युवती को समझाने में जुटे रहे। पंचायत भी हुई। उसने साफ कह दिया कि उसकी जिंदगी है। जहां खुशी मिलेगी वहां रहेगी। कोई उस पर दबाव नहीं डाल सकता है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »