30 C
Mumbai
Tuesday, May 28, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सोनभद्र में खूनी संघर्ष; जमीनी विवाद में तीन महिलाओं समेत 11 की हत्या, 17 घायल।

रिपोर्ट विपिन निगम


सोनभद्र(यूपी): उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बुधवार को जमीनी विवाद में तीन महिलाओं समेत 11 लोगों की हत्या कर दी गई। घोरावल इलाके के उम्भा गांव में हुई इस घटना में 17 लोग घायल हुए जबकि 5 की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी ओपी सिंह को मामले पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है।

डीजीपी सिंह ने बताया- ग्राम प्रधान यज्ञवत घुर्तिया ने दो साल पहले उम्भा गांव में 90 बीघा जमीन खरीदी थी। बुधवार सुबह प्रधान घुर्तिया जमीन पर कब्जा करने के लिए कई लोगों को ट्रैक्टर ट्राली से लेकर गांव पहुंचा था। प्रधान ने ट्रैक्टर से जुताई शुरू की तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया।

प्रधान पक्ष के लोगों ने ग्रामीणों पर हमला किया- डीजीपी
इसी दौरान प्रधान पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से ग्रामीणों पर हमला कर दिया। कुछ लोगों ने फायरिंग भी की। इसमें नौ लोगों की मौत हुई। मृतकों में तीन महिलाएं और 6 पुरुष शामिल। घायलों को रॉबर्ट्सगंज जिला अस्पताल और पीएचसी घोरावल में भर्ती करवाया गया। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

डीजीपी सिंह ने बताया- गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »