29 C
Mumbai
Tuesday, May 7, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी एकता का प्रदर्शन

झारखंड – हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने मोरहाबादी मैदान में शपथ ली. हेमंत सोरेन के साथ तीन मंत्रियों ने भी शपथ ली. इसमें दो कांग्रेस और एक आरजेडी से हैं. शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी एकता की झलक भी दिखी. शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, सीताराम येचुरी, डी राजा, डीएमके नेता स्टालिन, अशोक गहलोत और आप नेता सहित कई विपक्षी नेता मंच पर दिखे।

झारखंड में बीजेपी की सरकार को हटाकर गठबंधन की सरकार बनी है. जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था और शानदार जीत दर्ज की थी. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता विधायक आलमगीर आलम और RJD विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में 81 सीटों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व में बने JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था।

सूबे के मुख्यमंत्री रहे रघुबर दास और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा भी चुनाव हार गए और बीजेपी को सिर्फ 25 सीटें हासिल हुईं. इन चुनावों में हेमंत सोरेन की पार्टी ने रिकॉर्ड 30 सीटें जीतीं. अब JMM विधानसभा में सबसे बड़ा दल है, जबकि सिर्फ 25 सीटें जीत पाने से बीजेपी का विधानसभा में सबसे बड़ा दल बनने का सपना भी चकनाचूर हो गया।

तीन पार्टियों (JMM, RJD और कांग्रेस) के गठबंधन को चार अन्य विधायकों ने भी समर्थन दिया है. इनमें से तीन विधायक झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के और एक विधायक भाकपा (माले) के हैं।

साभार इ. खबर

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »