31 C
Mumbai
Monday, May 20, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

13 दोषियों को एक साथ फांसी की सजा, साथी कैदी की जेल में पीट-पीटकर कर दी थी हत्या

झारखंड के जमशेदपुर में हत्या के एक केस में 13 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। जमशेदपुर की घाघीडीह जेल में कैदियों ने उसी जेल में बंद कैदी मनोज सिंह की पीट- पीटकर मार डाला था। घटना  25 जून 2019 की है, मृतक मनोज सिंह गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह का सदस्य था। एडीजे-4 ने 13 कैदियों को फांसी की सजा सुनाई है। जमशेदपुर में पहली बार एक साथ इतने लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है। 

केंद्र सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, 7 भारतीय और एक पाकिस्तानी यूट्यूब समाचार चैनल को IT नियम, 2021 के तहत ब्लॉक किया गया है। आपको बता दें कि इन यूट्यूब चैनलों को 114 करोड़ से अधिक बार देखा गया है। इसके अलावा इनके 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर थे।

इन यूट्यूब चैनलों पर भारत विरोधी फेक न्यूज चालाए जा रहे थे। 

इससे पहले इसी साल अप्रैल महीने में इस तरह की कार्रवाई की गई थी। केंद्र सरकार ने तब बड़ा फैसला लेते हुए 22 यूट्यूब चैनलों के भारत में प्रसारण पर रोक लगा दी थी। इन चैनलों को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दिया गया था। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई थी। इन चैनलों को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में ब्लॉक किया गया था। उनमें 18 भारतीय YouTube समाचार चैनल के अलावा 4 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी ब्लॉक किए गए थे। 

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »