पांच महीने के संघर्ष के बाद मोहम्मद रज़ा नक़दी बोले- ‘वर्षों चला युद्ध तो भी दागते रहेंगे मिसाइलें’
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) के प्रमुख कमांडर के वरिष्ठ सलाहकार मोहम्मद रज़ा नक़दी ने अमेरिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान पर हाल ही में थोपा गया युद्ध यह साबित करता है कि अमेरिकी सेना उतनी मजबूत नहीं है, जितना ईरान उसे पहले समझता था।
ईरान की अर्द्धसरकारी समाचार एजेंसी फ़ार्स न्यूज़ के मुताबिक, अमेरिकी प्रसारक पीPBS को दिए इंटरव्यू में मोहम्मद रज़ा नक़दी ने कहा कि पिछले पांच महीनों के दौरान ईरान को अमेरिकी सैन्य क्षमताओं की पहले से कहीं अधिक स्पष्ट तस्वीर मिली है।
‘वर्षों तक मिसाइलें दागने को तैयार’ नक़दी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर यह संघर्ष कई वर्षों तक भी खींचता है, तब भी इस्लामिक रिपब्लिक अपने दुश्मनों के सैन्य ठिकानों पर लगातार मिसाइलें दागता रहेगा। उन्होंने कहा कि युद्ध जितना लंबा चलेगा, ईरान की सेना को उतना ही अधिक अनुभव और मजबूती मिलेगी।
जीत का दावा और अमेरिकी मंसूबे नाकाम आईआरजीसी सलाहकार ने दावा किया कि ईरान ने इस युद्ध को जीत लिया है। उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से जीत हमारी ही तरफ है, क्योंकि अमेरिका के दो मुख्य उद्देश्य—ईरान के नेतृत्व को सत्ता से हटाना और देश को विभाजित करना—पूरी तरह नाकाम हो चुके हैं।”

