पुलिस की जांच पर उठे गंभीर सवाल, लापरवाही की जांच के लिए डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी
कर्नाटक में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लापता हुई एक महिला को मृत मान लिया गया था। उसके अपहरण और हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। वह दो साल से ज्यादा समय जेल में भी रहा। अब वही महिला जिंदा मिल गई है। इसके बाद पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में कथित लापरवाही की जांच के लिए डीएसपी स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला को फिलहाल संतवना केंद्र यानी महिला आश्रय गृह में रखा गया है। बिंदिगनविले थाने में एक गैर-संज्ञेय रिपोर्ट एनसीआर दर्ज की गई थी। यह रिपोर्ट आरोपी के वकील नतेश की ओर से मिली जानकारी के बाद दर्ज हुई।

