अजीत पवार के निधन के साथ ही मेरे लिए यह अध्याय बंद हो गया था: बारामती सांसद
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और बारामती सांसद सुप्रिया सुले ने गुरुवार को एनसीपी के दोनों गुटों के बीच विलय की किसी भी बातचीत से स्पष्ट इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके भाई, दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के दिन ही उनके लिए यह अध्याय बंद हो गया था। सुले ने शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी (एसपी) और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ एनसीपी गुट के पुनर्मिलन की अफवाहों को खारिज किया।

