28 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के कश्मीर दौरे से बौखलाया पाकिस्तान, अमेरिकी राजनयिक को तलब कर दर्ज कराया कड़ा विरोध

‘जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है’ बयान पर पाक को मिर्ची, उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद भड़का इस्लामाबाद

भारत में अमेरिकी राजदूत और साउथ व सेंट्रल एशिया के विशेष दूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे और वहां दिए गए बयान पर पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सर्जियो गोर द्वारा जम्मू-कश्मीर को ‘भारत का अहम हिस्सा’ बताए जाने के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में तैनात अमेरिकी चार्ज डी’ अफेयर्स को तलब कर कड़ा राजनयिक विरोध दर्ज कराया।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने श्रीनगर का दौरा कर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से औपचारिक मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा करार दिया था।

पाकिस्तान ने बयान को बताया ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’ पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर अमेरिकी राजदूत की टिप्पणी को पूरी तरह खारिज कर दिया। पाकिस्तान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा कहना तथ्यात्मक रूप से गलत है और यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्तावों के तहत एक विवादित क्षेत्र है।

भारत का रुख हमेशा से स्पष्ट भारत लगातार यह स्पष्ट करता रहा है कि संपूर्ण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख देश का अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से केंद्र शासित प्रदेश में कूटनीतिक और विकास गतिविधियां लगातार जारी हैं, जिससे सीमा पार पाकिस्तान की हताशा समय-समय पर सामने आती रही है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here