33 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Tit for tat: उसने काटी थाने की बिजली तुमने काटा बाइक का चालान, हिसाब बराबर

Array

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बिजली विभाग के कर्मचारी की बाइक का चालान काटना पुलिस को महंगा पड़ गया क्योंकि बिजली विभाग के कर्मचारी ने थाने की लाइट काट दी.

मामला बिजनौर जिले का नांगल सोती थाने का है जहाँ बिजली कर्मचारी रविंद्र कुमार ने खानपुर चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रहे दरोगा से बताया था कि वह बिजली की लाइन जोड़ने जा रहा है जल्दबाजी में हेलमेट सॉफतपुर बिजली घर में ही छोड़ आया है. लेकिन दरोगा ने उसकी दलील नहीं सुनी और उसका चालान काट दिया. अपनी बाइक के चालान काटने की सूचना उसने अपने अधिकारियों को दी और अधिकारियों ने कहा कि नांगल सोती थाने पर बिजली विभाग का 466000 रुपए बकाया है. लिहाजा उसकी लाइन काट दो.

यह आदेश सुनते ही तुरंत थाने की बिजली काट दी. नांगल सोती थाने के कर्मचारियों ने जब बिजली विभाग में बिजली काटे जाने की शिकायत की, तो सॉफ्टपुर बिजली घर के जूनियर इंजीनियर ध्रुव कुशवाहा ने थाने में लिखित सूचना दी कि 466000 नांगल सोती थाने पर बिजली विभाग का बिल बकाया है, बिजली बकायेदारों के खिलाफ बिजली काटे जाने का अभियान चल रहा है. इस वजह से पुलिस थाने की बिजली काटी गई है. हालांकि बिजली विभाग के अधिकारियों की मान मनोव्वल करने के बाद नांगल सोती थाने की बिजली जोड़ दी गई.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here