36 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अब ट्रिपल म्युटेंट कोरोना वायरस मिला ब्रिटेन में

Array

लंदन: अब ट्रिपल म्युटेंट कोरोना वायरसचरणबद्ध तरीके से लगाए गए लॉकडाउन और टीकाकरण की मदद से स्थिति पर काफी हद तक काबू पाने वाले ब्रिटेन में एक नए खतरे की घंटी सुनाई दे रही है. ब्रिटेन में कोरोना के ट्रिपल म्यूटेशन की चर्चा शुरू हो गई है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ट्रिपल म्यूटेंट कोरोना वायरस वैरिएंट की खोज सबसे पहले यॉर्कशायर में हुई थी. वैज्ञानिक इसको लेकर जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस नए वैरिएंट के बारे में कहा जा रहा है कि यह पहले के वैरिएंट की तुलना में ज्यादा खतरनाक और संक्रामक है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने शुक्रवार को बताया कि नए स्ट्रेन का नाम VUI-21MAY-01 है जिसकी जांच की जा रही है. इसके बारे में सबसे पहले अप्रैल में पता चला था. VUI-21MAY-01 के मामले पूरे देश से सामने आए हैं. यॉर्कशायर और हंबर में अब तक नए स्ट्रेन के 49 मामलों की पुष्टि की गई है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

नए वैरिएंट की खबर के बाद जर्मनी ने ब्रिटेन से अपने देश में आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है. नए नियमों के मुताबिक रविवार, 23 मई की मध्यरात्रि से, ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड से जर्मनी जाने वाले लोग केवल जर्मन नागरिक या निवासी होने पर ही देश में प्रवेश कर सकते हैं.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here