32 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महंगा पड़ा जय श्रीराम का नारा लगाना, पीट-पीट कर किया सपाईयों ने घायल, मुकदमा किया दर्ज

Array

फतेहपुर। जिले में मंगलवार को जय श्रीराम बोलने पर मारपीट व महिला के साथ छेड़खानी के मामले पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू की है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

खागा कोतवाली के उमरा गांव निवासी श्यामकली पति जगतपाल पासवान विगत 19 फरवरी को दोनों अपने खेत से चारा लेकर घर आ रहे थे तभी गांव निवासी मानसिंह यादव पुत्र शंकर, राजकुमार व राजन पुत्र मानसिंह पंचायथ घर के पास खड़े दिखाई दिये।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पीड़ित जगतपाल पासवान ने बताया कि जब मैंने उन लोगों से जयश्रीराम किया तो वे लोग गाली गलौज करते हुए लाठी ड़ंडों से मारने लगे और कहने लगे अभी तेरा भाजपा का नशा उतारते हैं। मारपीट के दौरान जब मेरी पत्नी ने मुझे बचाने का प्रयास किया तो राजन ने पत्नी को पकड़ कर अभद्रता करते हुए उसकी साड़ी उतार दी। जब राजन उसके साथ जबरदस्ती करने लगा तो मेरी पत्नी ने शोर मचाया। शोर से भयभीत तीनों लोग हम लोगों को गांव में न रहने देने की धमकी देते हुए चले गये।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

घायलावस्था में जब हम लोग खागा कोतवाली पहुंचे तो पुलिस भी मुकदमा लिखने व आरोपियों पर कार्यवाही से आनाकानी करती रही। जब भाजपा खागा की भाजपा विधायक व प्रत्याशी कृष्णा पासवान के समक्ष मामला लेकर गये और थाने की पुलिस की शिकायत तब जाकर आज मंगलवार को पुलिस ने उपरोक्त तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

खागा कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी एक ही परिवार के है। मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here