28 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

लाल किला मेट्रो स्टेशन धमाका मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली की विशेष NIA अदालत में एक साथ चलेगा मुकदमा

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दर्ज एफआईआर दिल्ली स्थानांतरित, सुरक्षा और निष्पक्ष सुनवाई के मद्देनजर पीठ ने दिया निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके से जुड़े मामलों को दिल्ली की विशेष NIA अदालत में चलाने का आदेश दिया है। अदालत ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दर्ज दो मामलों को दिल्ली स्थानांतरित करने की अनुमति दी। साथ ही, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दर्ज तीनों एफआईआर को जोड़कर एक साथ सुनवाई करने का निर्देश दिया। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में जोरदार धमाका हुआ था। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की पीठ ने कहा कि तीनों मामलों में आरोपी, गवाह और सबूत एक-दूसरे से जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में अलग-अलग राज्यों में मुकदमा चलाने से सुनवाई की प्रक्रिया बढ़ेगी, सबूत दोहराने पड़ेंगे और अलग-अलग अदालतों के फैसलों में विरोधाभास हो सकता है। अदालत ने यह भी कहा कि आरोपियों और गवाहों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें बार-बार अलग-अलग राज्यों में ले जाना जोखिम भरा हो सकता है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here