30 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

शौहर दुर्रानी गिरफ्तार राखी सावंत की शिकायत पर

Array

राखी सावंत आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब वे अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में राखी सावंत ने पति आदिल के खिलाफ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे, अब उन्होंने उन पर पैसे और गहने चोरी के साथ प्रताड़ना करने का भी आरोप लगाया है। सोमवार को एक्ट्रेस ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसे में अब पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने एक ऑडियो जारी कर दी है।

राखी सावंत ने पति आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि आदिल का क्रिमिनल रिकॉर्ड है और वे दो दिन जेल में भी रह कर आ चुके हैं। राखी ने मीडिया के सामने रोते हुए कहा था कि आदिल ने उनके पेट में लात मारी थी। आदिल का किसी और के साथ अफेयर है। वे एक तनु नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। आदिल की गिरफ्तारी के बाद राखी ने अपने पति के खिलाफ चीटिंग के केस में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद आदिल की गिरफ्तारी हुई है। राखी पर कई सवाल भी उठे हैं कि ये सब वे लोगों की अटेंशन के लिए कर रही हैं।

जिस पर राखी ने कहा कि ये सिर्फ एक मीडिया के लिए या कोई नाटक नहीं है। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। उसने मुझे मारा-पीटा है और मेरा पैसा लूटा है। कुरान पर हाथ रखकर भी उसने मेरे साथ चीटिंग की है। मैं मीडिया से रिक्वेस्ट करती हूं कि सच को सामने लाने में मेरी मदद करें। बता दें कि आदिल जब राखी से मिलने उनके घर गए थे, तभी पुलिस भी वहां पहुंच गई और आदिल को हिरासत में ले लिया।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here