28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ओवैसी का नया बयान: क़यामत तक ज्ञानव्यापी मस्जिद मस्जिद ही रहेगी

Array

ज्ञानव्यापी मस्जिद विवाद में आज उस वक्त एक नया मोड़ आ गया जब सर्वे के दौरान हिन्दू पक्ष मस्जिद के वुजूख़ाने के तालाब से एक शिवलिंग मिलने का दावा किया। मामला संवेदनशील होने के कारण हिन्दू पक्ष के इस दावे पर वाराणसी की अदालत ने उस स्थान की फ़ौरन सुरक्षा करने के आदेश जारी किये। अदालत के इस आदेश के बाद भाजपा नेता जहाँ इसे सत्य की जीत बता रहे हैं वहीँ असदुद्दीन ओवैसी इसे बाबरी मस्जिद दोहराने की साज़िश बता रहे हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस नए घटनाक्रम के बाद ओवैसी ने कहा कि यह 1949 की बाबरी मस्जिद की घटना को दोहराने की साज़िश है. ओवैसी ने कहा कि यह आदेश ही मस्जिद के धार्मिक स्वरूप को बदल देता है। यह 1991 के एक्ट का उल्लंघन है। यह मेरी आशंका थी और यह सच हो गया है। ज्ञानवापी मस्जिद क़यामत तक मस्जिद ही रहेगी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीँ भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि शिव ही सत्य है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here