28 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गैर-जिम्मेदाराना बयान वापस लें’, गाजा मसले को लेकर कनाडाई पीएम के बयान पर भड़के नेतन्याहू

Array

गाजा में संघर्ष का रूप दिन-प्रतिदिन और भयावह होता हुआ जा रहा है, जिसको लेकर पूरी दुनिया में चर्चा तेज है। इसी बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के हाल ही में गाजा को लेकर दिए गए बयान से नाराजगी जताई है। साथ ही उनसे अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की है। बता दें कि चुनावी रैली के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री के संबोधित कर रहे थे, जिस दौरान भीड़ में खड़े एक व्यक्ति ने इस्राइल पर आरोप लगाया कि ‘इस्राइल में नरसंहार हो रहा है’।

मामला गाजा में चल रहे संघर्ष का है और यह घटना तब हुई जह एक चुनावी रैली के दौरान भीड़ में मौजूद एक प्रदर्शनकारी ने चिल्लाकर कहा कि कार्नी फलस्तीन में नरसंहार हो रहा है…इसके जवाब में पीएम कार्नी ने कहा कि धन्यवाद मुझे पता है….। इसके साथ ही कार्नी ने ये भी कहा कि यही कारण है कि हमारे पास हथियार प्रतिबंध है। 

कनाडा के पीएम के इस जवाब पर इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कड़ी प्रतिक्रिया आई है। नेतन्याहू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मार्क कार्नी को अपना गैर-जिम्मेदाराना बयान वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कनाडा ने हमेशा सभ्यता और सच्चाई का साथ दिया है और कार्नी को भी यही करना चाहिए।

नेतन्याहू ने ये भी कहा कि इस्राइल एकमात्र यहूदी राज्य है जो हमास के खिलाफ न्यायपूर्ण तरीके से युद्ध लड़ रहा है। कार्नी को उसे समर्थन देना चाहिए, ना कि उस पर हमला करना। हालांकि नेतन्याहू के इस प्रतिक्रिया पर मार्क कार्नी ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने नरसंहार शब्द नहीं सुना और वह केवल हथियारों पर लगे प्रतिबंध का जिक्र कर रहे थे। गौरतलब है कि 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के प्रतिशोध के साथ शुरू हुए इस संघर्ष ने फलस्तीन में भाड़ी तबाही मचा दी। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट की माने तो अब तक इस युद्ध में 50000 से ज्यादा फलस्तीनी लोग मारे जा चुके है। वहीं लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here