बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी और सांसद कल्याण बनर्जी आमने-सामने, जगद्धात्री पूजा पंडाल में अनुष्ठान के बाद तेज हुई जुबानी जंग
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब धार्मिक आयोजनों में भी दिखाई देने लगी है। हुगली जिले के श्रीरामपुर में पार्टी के दो विरोधी खेमों के नेताओं ने एक ही धार्मिक अनुष्ठान के जरिए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। एक तरफ बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी हैं तो दूसरी तरफ ममता बनर्जी के करीबी सांसद कल्याण बनर्जी। मंगलवार को ऋतब्रत ने श्रीरामपुर में कल्याण बनर्जी के घर के ठीक सामने बने जगद्धात्री पूजा पंडाल में चंडीपाठ किया था। इसके अगले दिन बुधवार को कल्याण ने भी शहर के दूसरे पूजा पंडाल में यही अनुष्ठान किया। इसके बाद दोनों खेमों के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई।

