मुख्यमंत्री ने पुलिस कार्रवाई का किया बचाव, अवैध हथियार रखने वालों को राज्य छोड़ने की दी सख्त हिदायत
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नानूर में पुलिस मुठभेड़ में रतन शेख मारा गया। वह शांतिनिकेतन गोलीबारी मामले का मुख्य आरोपी था। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों को राज्य छोड़ने की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने बातचीत में पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि रतन शेख ने पुलिस पर गोली चलाई थी। ऐसे में पुलिस ने मौके पर जरूरी कार्रवाई की।

