31 C
Mumbai
Friday, May 15, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले – आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति

नई दिल्ली: पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में मारे गए निहत्थे पर्यटकों को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 1990 के दशक से जो लोग कश्मीर में आतंकवाद को चला रहे हैं, उनके खिलाफ केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है।

अमित शाह ने स्पष्ट रूप से कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है। अब आतंकियों को न तो छूट दी जाएगी और न ही कोई रियायत।”

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध सरकार की नीति पूरी तरह से स्पष्ट है और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शाह ने कहा कि केंद्र कश्मीर में शांति, विकास और स्थायित्व के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए आतंक के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंकने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

गृह मंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि देश उनके इस बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि भारत अब ऐसा देश नहीं रहा जो चुप बैठ जाए, बल्कि अब हर आतंकी कार्रवाई का माकूल जवाब दिया जाएगा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here