28 C
Mumbai
Monday, July 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बर्लिन प्राइड परेड में भीड़ पर चढ़ाई वैन, 1 की मौत और 29 घायल; आतंकी हमले की आशंका

टियरगार्टन पार्क के पास घटी घटना, संदिग्ध आईएस समर्थक लेबनानी मूल का जर्मन नागरिक फरार

बर्लिन (एएनआई/आईएएनएस): जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित क्रिस्टोफ़र स्ट्रीट डे (प्राइड परेड) के दौरान हुए एक संदिग्ध हमले में घायलों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है, जबकि एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है। टियरगार्टन पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में एक सफ़ेद रंग की वैन अचानक भीड़ में जा घुसी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। घायलों में से कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना ब्रैंडेनबर्ग गेट के पास रात करीब 10 बजे घटी। वैन से लोगों को कुचलने के साथ-साथ भीड़ पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया था। घटना के तुरंत बाद पूरे कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया और इलाके को खाली कराकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

आईएस समर्थक संदिग्ध की तलाश तेज़

पुलिस ने हमले के मुख्य संदिग्ध के रूप में 21 वर्षीय अब्दुल बल्लूत की पहचान की है। लेबनानी मूल का यह जर्मन नागरिक पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वह आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) का समर्थक रहा है और पहले भी संगठन से जुड़ने का प्रयास कर चुका है।

संदिग्ध फिलहाल फरार है और जर्मन पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही है। जांच एजेंसियां इस पहलू की भी जांच कर रही हैं कि इस हमले में कोई अन्य सहयोगी शामिल था या नहीं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here