28 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सभी राज्यों से मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशा-निर्देश 2025 लागू करने की अपील, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की बड़ी घोषणा

निजी मोटरसाइकिलों से भी यात्रियों को किराये पर सफर कराने की मिल सकेगी अनुमति, राजस्थान ने किया पूरी तरह लागू

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को सभी राज्यों से केंद्र सरकार की मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशा-निर्देश (एमवीएजी) 2025 लागू करने को कहा। इन दिशा-निर्देशों के तहत निजी मोटरसाइकिलों से भी यात्रियों को किराये पर सफर कराने की अनुमति दी जा सकती है। यह सुविधा एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के जरिये मिलेगी। गडकरी ने ‘राइड: अ शोकेस ऑफ एग्रीगेटर एंड डिलीवरी सर्विसेज’ कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जुलाई में मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशा-निर्देश 2025 जारी की थीं। इसके बाद अब तक सिर्फ राजस्थान ने इन्हें पूरी तरह लागू किया है। हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने इन्हें आंशिक रूप से लागू किया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here