31 C
Mumbai
Sunday, April 28, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कन्नौज: धूमधाम से मनाया गया स्वामी विवेकानंद का 157 वे जन्मदिवस

रिपोर्ट- विपिन निगम

न्यूज डेस्क(यूपी)कन्नौज: जनपद कन्नौज में स्वामी विवेकानन्द के 157 वे जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भारत विकास परिषद के कई वरिष्ठ नेता तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा कई विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत विकास परिषद की कन्नौज शाखा द्वारा कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर में  स्वामी विवेकानंद के 157 वे जन्मदिवस पर उनकी मूर्ति पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। जिसमे राष्ट्रीय मंत्री शशि भूषण गुप्ता पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रमेश मेहरोत्रा सचिव नरेंद्र यादव ब कोषाध्यक्ष विनय बाथम ,केशव गुप्ता विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं आचार्य गण विद्यार्थी उपस्थित रहे। रविवार को दोपहर मे हुए जन्मदिवस कार्यक्रम में रमेश मेहरोत्रा की बड़ा बाजार कन्नौज में तहरी वितरण का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम मे विकास परिषद के कई सदस्य उपस्थित रहे। जिसमे विशेष रूप से एन सी टंडन, अध्यक्ष विजय तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री शशि भूषण गुप्ता, रमेश मल्होत्रा, महेश शर्मा ,आदेश सक्सेना, अनूप केलकर व सचिव तथा कोषाध्यक्ष सहित सौकडों लोग मौजूद रहे।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »