32 C
Mumbai
Monday, May 6, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कब्र से निकालनी थी महिला की लाश तो निकल गयी पुरूष की लाश क्षेत्र मे मचा हड़कंप ! ———धर्मेन्द्र मिश्रा

वाराणसी। थाना भेलूपुर क्षेत्र के पांच महीने पहले कब्रिस्तान मे दफनाये गये सवीना बानो (25) के शव को पुलिस ने बीते दिनो कब्रिस्तान से कब्र खोदवाकर निकले गये शव की पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को पुरूष के शव होने की पुष्टि होने से क्षेत्र मे हड़कम्प मच गया। पुलिस ने आननफानन मे शव को कब्रिस्तान मे पुनः दफनवा दिया है।
बजरडीहा चौकीप्रभारी रमेश यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश व मृतक के पिता मोहम्मद गुलजार अंसारी के निशान देही पर लाचीबाबा कब्रिस्तान से कब्र खोदकर सवीना का शव बाहर  निकालवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि वह शव सवीना का नही है। कब्र से निकाला गया शव किसी पुरूष का है। क्षेत्र मे इस बात की जानकारी होने पर हड़कम्प मच गया। पुलिस ने कब्र से निकाले गये शव को आननफानन मे पुनः उसी स्थान पर दफनवा दिया है। क्षेत्रीय लोगो ने आरोप लगाया कि कब्र खोदने के बाद शव देखने से ही स्पष्ट हो जाता है कि शव पुरूष का है या महिला का परन्तु पुलिस की लापरवाही के चलते ऐसा हुआ है। पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षेत्रीय लोगो मे  काफी रोष व्याप्त है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »