31 C
Mumbai
Monday, May 6, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

चार बच्चों की मां को सेल्समैन से हुआ प्यार। प्रेमी के साथ मिल कर दी पति की हत्या।

रिपोर्ट- विपिन निगम

न्यूज डेस्क(यूपी) आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में पति शराब पीकर झगड़ा करता था। पत्नी को एक सेल्समैन से प्यार हो गया। उसके साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। लाश को बक्से में रखकर जवाहरपुल से यमुना में फेंक दिया। शनिवार को सिकंदरा पुलिस ने पत्नी और उसके आशिक को पकड़ लिया। पूछताछ हुई तो हत्या के राज खुले। देर रात तक यमुना में लाश बरामदगी के प्रयास जारी थे।

मूलत: गांव अगवार (एत्मादपुर) निवासी हरिओम तोमर चांदी कारीगर था। सिकंदरा के राधा नगर में किराए पर रहता था। 20 साल पहले उसकी शादी बबली के साथ हुई थी। चार बच्चे हैं। ज्योति (12), राशि (10), नमन (05) व गुड्डी (01)। सीओ हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि तीन नवंबर को हरिओम लापता हो गया था। दूसरे दिन चार नवंबर को उसकी पत्नी बबली भी दो बच्चे राशि व गुड्डी के साथ गायब हो गई। दो बच्चे ज्योति और नमन गांव में अपने बाबा के घर थे। जब बेटे से संपर्क नहीं हुआ तो पिता राजवीर सिंह तोमर ने उसकी तलाश की। घर आए। ताला लगा मिला। वह सात नवंबर को थाने पहुंचे। बेटे की गुमशुदगी लिखाई। पुलिस को कहानी कुछ उलझी हुई नजर आई। आखिर पति-पत्नी दो बच्चों के साथ कहां चले गए। छानबीन में पता चला कि पत्नी दो बच्चों के साथ गई थी। पति उसके साथ नहीं था। पुलिस पत्नी की तलाश में जुटी थी। छानबीन में पता चला कि उसकी पहचान दहतोरा सिकंदरा निवासी कमल के साथ है। 

कमल भी अपने घर से लापता था। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई। दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ हुई तो हत्या का राज खुला। लाश बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार शाम को एएसपी सौरभ दीक्षित, इंस्पेक्टर सिकंदरा अरविंद कुमार फोर्स के साथ जवाहरपुल के नीचे पहुंचे। स्टीमर की मांग की गई, ताकि बक्से को तलाशा जा सके।

साड़ी खरीदने के दौरान सेल्समैन से प्यार


हत्यारोपी कमल बोदला स्थित एक साड़ी शोरूम में सेल्समैन है। बबली वहां साड़ी खरीदने जाया करती थी। उसे सेल्समैन से प्यार हो गया। वह उसकी तारीफ किया करता था। उसे बताया करता था कि उस पर कौन सा रंग अच्छा लगता है। दोनों में मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुए। फोन पर बातचीत होने लगी। घर आना-जाना शुरू हो गया।

पुलिस के लौटने के बाद गला दबाकर मारा 


तीन नवंबर की रात हरिओम तोमर शराब पीकर आया था। पुलिस के अनुसार पत्नी से झगड़ा हुआ। बबली ने अपने आशिक कमल को इसकी जानकारी दी। कमल ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस आई। पति-पत्नी का विवाद था। समझाया और लौट गई। पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने कमल को दोबारा फोन किया। पति के सोने के बाद उसे घर बुलाया। दोनों ने गला दबाकर हरिओम तोमर की हत्या कर दी।

ऑटो में रखकर ले गए थे बक्सा


बबली ने पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब चार बजे ऑटो में बक्सा रखकर ले गए थे। ऑटो वाले ने पूछा भी कि बक्से में क्या है। उन्होंने उससे बोल दिया कि टूंडला स्टेशन जाना है। वहां से ट्रेन है। ऑटो ने रामबाग पर छोड़ा। वहां से दूसरा ऑटो पकड़ना था। सड़क पर सन्नाटा था। वह और कमल पैदल-पैदल पुल पर गए। यू टर्न लिया। कानपुर से आगरा की तरफ आने वाले पुल पर पहुंचे। वहां से बक्सा यमुना में नीचे फेंक दिया। लौटकर दिल्ली भाग गए।

साली ने किया खुलासा तब पुलिस ने की तलाश


हरिओम तोमर की हत्या हो गई है। पुलिस को यह पता नहीं था। घरवालों ने ही पुलिस को सुराग दिए। हरिओम की साली चित्रा सिंह ने हरिओम के छोटे भाई को फोन किया था। उसे बताया कि बहन ने जीजा को मार डाला है। चित्रा से मिली जानकारी पर परिजन हरकत में आए। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उसी के बाद बबली और कमल की तलाश शुरू की। 

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »