30 C
Mumbai
Monday, May 6, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दुष्कर्म का आरोप एसआरएन के चिकित्सकों पर लगाने वाली युवती की मौत

प्रयागराज: दुष्कर्म का आरोप स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में ऑपरेशन के दौरान डाक्टरों पर लगाने वाली युवती की उपचार के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। युवती को यहां 31 मई की रात गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। पीड़िता मिर्जापुर की रहने वाली है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सपा नेत्री ऋचा सिंह ने पुलिस और चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ युवती के आरोप को मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एस.पी.सिह ने गलत बताया है। उनका कहना है कि ऑपरेशन के दौरान महिला डॉक्टर भी वहां मौजूद थीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जांच रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार मेडिकल परीक्षण में पुष्टि नहीं हुई है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गौरतलब है कि 31 मई को मिर्जापुर की एक युवती गम्भीर हालत में उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान युवती ने गलत काम करने का डाक्टरों पर आरोप लगाया। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी। लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। उसका उपचार जारी था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। 

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आरोप लगाने के बाद से ही सपा नेत्री ऋचा सिंह ने डाक्टरों की गिरफ्तारी एवं मुकदमा दर्ज करके जेल भेजने की मांग की है। ऋचा सिंह ने कहा कि उसकी साजिश के तहत हत्या की गई है। वहीं मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों का कहना है कि आरोप निराधार है। 

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »