रिपोर्ट- रंजीत निगम/ विपिन निगम
न्यूज डेस्क (यूपी) कानपुर: देश में लॉक डाउन की घोषणा के बाद लोगों को हो रही दिक्कतों को दूर करने के लिए पुलिस अहम भूमिका निभा रही है। कानपुर के बर्रा क्षेत्र में गुरुवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया। जहां एक महिला को फोन पर उसके पति के देहांत की सूचना मिली।पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महिला को कोई रास्ता नहीं सूझा तो उसने कंट्रोल रूम फोन कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही बर्रा पुलिस ने तत्काल महिला से संपर्क कर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार मुहैया कराई।
जिसके बाद महिला घर से निकल सकी। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित बेल्हा मंदिर के पास रहने वाले होमगार्ड बृजलाल की पत्नी रूबी चार माह पहले मायके आई ब्लॉक, बर्रा विश्वबैंक आई थीं। बुधवार देर रात बृजलाल की बीमारी के चलते मौत हो गई। इसकी जानकारी गुरुवार सुबह ससुरालियों ने रूबी को दी।
लॉकडाउन में रूबी को प्रतापगढ़ जाने का कोई रास्ता नहीं सूझा तो कंट्रोल रूम में फोनकर मदद मांगी। कंट्रोल रूम पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी की और इसकी सूचना बर्रा इंस्पेक्टर रणजीत सिंह को दी। उन्होंने आनन-फानन में एक कार की। ड्राइवर को अपना नंबर देकर कार से पीड़िता को प्रतापगढ़ भेजा।