29 C
Mumbai
Sunday, May 5, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

प्रियंका का अखिलेश को दो टूक, “मरना मंज़ूर मगर भाजपा से मिलना कभी नहीं मंज़ूर”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली के दौरान जमकर हमला किया और कई नई प्रतिज्ञाएं कीं। उन्होंने निषाद समुदाय के लिए विशेष घोषणा की, प्रियंका ने कहा कि सरकार बनने पर मछलीपालन को कृषि का दर्जा दिया जायेगा।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ गुरु गोरखनाथ के विचारों के विपरीत शासन चला रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि विपक्षी कहते हैं कि कांग्रेस बीजेपी की ही टीम है। लेकिन मैं विपक्षियों को बताना चाहती हूं कि मर जाऊंगी, लेकिन बीजेपी से मिलावट नहीं करुंगी।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा, मैं अमित शाह का बयान सुन रही थी। वे कह रहे थे कि उत्तर प्रदेश में आज अपराधियों को ढूंढना होता है, तो दूरबीन की जरूरत पड़ती है। जबकि उनके पास अजय मिश्रा खड़े थे, जिनके बेटे ने किसानों को कुचल दिया। मैं उन्हें कहना चाहती हूं कि दूरबीन छोड़िए चश्मा लगाइए।

प्रियंका गांधी ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कह, जब पीएम मोदी 8000 करोड़ के विमान में इटली जाते हैं, तो लगता है कि शायद पीएम हमारे देश की शोभा बढ़ा रहे हैं। लेकिन जब मैं जाती हूं, तो सच्चाई कुछ और नजर आती है। उन्होंने कह कि मैं प्रयागराज में निषादों के गांव में गई थी। वहां पुलिस ने नाव जला दी थी। उन लोगों ने मुझे दिखाया कि उनकी नाव जला दी गई। प्रियंका गांधी ने कहा कि नाव निषादों की मां होती है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इसी तरह से लखीमपुर में किसानों को कुचला गया। सरकार ने दिखा दिया कि किसानों की उनको बिल्कुल चिंता नहीं है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

प्रियंका गांधी ने कहा, “आज ये सरकार जनता के प्रति आग उगल रही है, हर रोज जनता पर आक्रमण कर रही है। आप लखीमपुर खीरी और आगरा को देखिए जहां पर 30 दलितों को उठाकर तीन दिनों के लिए पुलिस थाना में रखकर निर्बलता से मारा-पीटा गया।”

उन्होंने कहा, “पिछले दो सालों में उत्तर प्रदेश में मैं काफी घूमी हूं। मैंने अपने देश के बार में एक सच्चाई जानी है। मैंने ये समझा यह आस्थाओं का देश है। हम अपने देश में आस्था रखते हैं। धरती पर आस्था रखते हैं। अपनी मेहनत पर आस्था रखते हैं। अपने धर्म पर आस्था रखते हैं। और अपनी नेताओं में भी आस्था रखते हैं। हम जब अपने नेताओं में आस्था रखते हैं तो हम ये आस्था रखते हैं कि हमसे जो कह रहे हैं, जो हमारे लिए करने जाएंगे वो सच्चाई से समर्पण और निष्ठा के साथ करेंगे।”

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “जब हम बड़े बेड़ विज्ञापन देखते हैं और उन्हें देखकर लगता है कि विकास आ गया है। बहुत काम हो रहा है। आस्थान की वजह से हम कभी कभी ये सोचते हैं कि अगर इतना बड़ा विज्ञापन है, इतनी बड़ी प्रोपेगेंडा है तो हो सकता है कि कहीं पर विकास जरूर आया होगा। शायद मेरे द्वार पर नहीं आया लेकिन कहीं और तो जरूर आया होगा। अगर प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं, मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं तो कहीं इस बात में सच्चाई होगी। इसी तरह से जब हम प्रधानमंत्री जो को अपने 8 हजार करोड़ के हवाई जहाज में इटली जाते हुए देखते हैं तो हमारे मन में ये बात आती है कि शायद हमारे देश की शोभा बढ़ा रहे हैं।”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ से ज्यादा बेरोजगार हैं, लेकिन कोई उनकी सुध नहीं ले रहा है। यूपी शासन में ब्राम्हण, दलितों और अन्य सभी वर्गों का शोषण हो रहा है। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज पर चलेगा, लेकिन आज आम आदमी सड़क पर आ गया है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों ने कमर तोड़ दी है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज सरदार पटेल की जयंती है, आज पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है। इंदिरा गांधी को मालूम था कि उनकी हत्या हो सकती है, लेकिन वो कभी डरी नहीं। प्रियंका ने कहा, मैं आज अगर आपके सामने खड़ी हूं तो उसके पीछे भी कांग्रेस का वही आस्था और विश्वास है।

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जो वादे किए हैं, वो सारी पूरी होंगी. प्रियंका गांधी ने भरोसा दिलाया कि बालू खनन और मछली पालन में निषाद समाज को उनका हक वापस दिया जाएगा. प्रियंका गांधी ने वादा किया कि हम किसानों का पूरा कर्जा माफ करेंगे. प्रियंका ने लड़कियों को स्कूटी देने का वादा भी दोहराया. प्रियंका ने सरकार बनने पर महिलाओं की सुविधा के लिए तीन गैस सिलेंडर देने का वादा भी किया।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »