29 C
Mumbai
Monday, May 6, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

प्रियंका गाँधी का हमला मोदी सरकार ने कोरोना काल में पेट्रोल-डीजल से 2.5 लाख करोड़ कमाए

मोदी सरकार ने टैक्स लगाकर 2.5 लाख करोड़ रुपए कमाए

नई दिल्ली: प्रियंका गाँधी का हमला, देश में कोरोना की दूसरी लहर जारी है। इस बीच देश के लोगों पर दोहरी मार जारी है। पेट्रोल और डीजल पर बीते एक साल में मोदी सरकार ने टैक्स लगाकर 2.5 लाख करोड़ रुपए कमाए है। यह बात कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) ने फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जब देश आपदा में था, लोग आर्थिक संकट झेल रहे थे

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “जब देश आपदा में था, लोग आर्थिक संकट झेल रहे थे। तब सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स लगाकर 2.5 लाख करोड़ कमाए। आम लोगों को क्या मिला?

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

6 जून 2020 को पेट्रोल का दाम: 71 रू, डीजल का दाम: 69 रू

6 जून 2021 पेट्रोल का दाम: 95 रू, डीजल का दाम: 85 रू

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मोदी सरकार के खिलाफ ‘जिम्मेदार कौन? ’अभियान चल रखा है

बता दें कि प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ ‘जिम्मेदार कौन?’ (who is responsible) अभियान चल रखा है। इस अभियान के तहत प्रियंका गांधी मोदी सरकार के सामने सवालों की झड़ी लगा रही है। 8 जून को उन्होंने लिखा था, “कोविड से हुई मौतों के बारे में सरकार के आंकड़ों और श्मशानों-कब्रिस्तानों के आंकड़ों में इतना फर्क क्यों? मोदी सरकार ने आंकड़ों को जागरूकता फैलाने और कोविड वायरस (covid virus) के फैलाव को रोकने का साधन बनाने के बजाय प्रोपागैंडा का साधन क्यों बना दिया?” उन्होंने एक बार फिर पूछा इसके लिए जिम्मेजदार कौन है?

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »