33 C
Mumbai
Sunday, April 28, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य पद हेतु जारी की सूची

कन्नौज (यूपी) जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने के लिए भाजपा ने सूची जारी कर दी है। इससे एक ही वार्ड से कई दावेदारों के खेमों में सन्नाटा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने सूची जारी की है। वार्ड एक कन्नौज प्रथम से लाल सिंह दोहरे चुनाव लड़ेंगे। वार्ड दो कन्नौज द्वितीय से विद्यावती दोहरे, वार्ड तीन कन्नौज तृतीय से अनिल कुमार खटिक, वार्ड चार कन्नौज चतुर्थ से कांति देवी, वार्ड पांच जलालाबाद प्रथम से राजेश दिवाकर, वार्ड छह जलालाबाद द्वितीय से काजल कनौजिया, वार्ड सात गुगरापुर प्रथम से रूबी बेगम पार्टी की उम्मीदवार हैं। 
वार्ड आठ गुगरापुर एवं तालग्राम से राजीव ठाकुर, वार्ड नौ तालग्राम प्रथम से श्लेन्ति पायल, वार्ड 10 तालग्राम द्वितीय से आरती राजपूत, वार्ड 11 तालग्राम तृतीय से निशा पटेल, वार्ड 12 तालग्राम व छिबरामऊ से रजनीश राजपूत, वार्ड 13 छिबरामऊ उत्तर-पूर्वी से अर्वेश पाल, वार्ड 14 छिबरामऊ पश्चिमी से सरिता शाक्य, वार्ड 15 छिबरामऊ मध्य से अमित कुमार दुबे, वार्ड 16 छिबरामऊ पश्चिमी-दक्षिणी से रेखा त्रिपाठी, वार्ड 17 सौरिख प्रथम से पंकज राजपूत और वार्ड 18 सौरिख द्वितीय से भूपेंद्र शाक्य जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगे।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »