38 C
Mumbai
Sunday, April 28, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

यूपी: पत्नी ने गुस्से में चबाई पति की अंगुली, सिर दीवार में मार कर दी पत्नी की हत्या।

रिपोर्ट- विपिन निगम

हज्जूपुरा ताजगंज में पति-पत्नी का झगड़ा खून खराबे तक जा पहुंचा। पत्नी ने गुस्से में पति की अंगुली चबा ली। पति ने पत्नी का सिर दीवार पर दे मारा। गंभीर हालत में पत्नी को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। बेटी ने पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि मूलत: सिक्किम निवासी अमृता देवी की शादी संजय के साथ हुई थी। संजय एक होटल में वेटर है। तीन बेटियां हैं।बड़ी बेटी बिन्नी की शादी हो चुकी है। 13 वर्षीय सिमरन और उसकी छोटी बहन शीतल घर में रहकर ही पढ़ाई कर रहे हैं। दंपति के बीच शराब को लेकर आए दिन विवाद होता था। 18 अक्तूबर की रात भी झगड़ा हुआ था। गुस्से में पत्नी ने पति की अंगुली दांतों से चबा दी। पति गुस्से में पागल हो गया। पहले पत्नी के चेहरे पर घूंसा मारा। उसके बाद दीवार में उसका सिर दे मारा। मां की चीख सुनकर सिमरन कमरे में आई। मां को लहूलुहान हालत में देखकर चीख निकल पड़ी। उसने शोर मचाया। पड़ोसी आ गए।

आनन-फानन में अमृता को इमरजेंसी लाया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने तहरीर मांगी। सिमरन ने अपने पिता के खिलाफ तहरीर दी। उसकी तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया है। रविवार को अमृता के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पति फरार है। बेटियों ने शव को सुपुर्दगी में लिया। पुलिस हत्यारोपी संजय की तलाश कर रही है

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »