31 C
Mumbai
Monday, May 6, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

यूपी पुलिस से नही,अदालत से मिला दुष्कर्म पीड़िता को न्याय,मुकदमा दर्ज

– दुष्कर्म पीड़िता के साथ भी पुलिस नहीं करती है न्याय

उन्नाव (यूपी) सामूहिक दुष्कर्म जैसे मामलों में भी पुलिस का रवैया संदिग्ध रहता है। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता अदालत की शरण में गई। जहां से उसे न्याय मिला और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया।

मामला अचलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।विगत वर्ष 12 नवंबर को शौच क्रिया के लिए जाते समय गांव का युवक आनंदी लाल और अज्ञात रिश्तेदार ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़िता ने अचलगंज थाने में शिकायती पत्र देकर दुष्कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं। जिसके बाद पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। जहां से उसे न्याय मिला। अचलगंज थाना पुलिस ने आनंदीलाल व उसके अज्ञात रिश्तेदार के खिलाफ जबरन दुष्कर्म मारपीट व धमकी का मामला दर्ज किया है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »