31 C
Mumbai
Monday, May 27, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

यूपी में चल रही है डबल इंजन वाली सरकार,बैलगाड़ी की रफ्तार में: अखिलेश यादव।

रिपोर्ट- विपिन निगम

  • मुख्यमंत्री जश्न मना रहे उन्नव में गोली चली
  • सरकार के आंकड़े झूठे, बेटियां असुरक्षित
  • अर्थव्यवस्था औंधे मुहं गिरी पड़ी है -अखिलेश
  • बड़े देश कहरहे की भारत अपने आंकड़ों में हेराफेरी कर रहा -अखिलेश
  • सरकार साफ करे कैसे होगी इकोनामी 1 ट्रिलियन डॉलर -अखिलेश

न्यूज डेस्क(यूपी) लखनऊ : लखनऊ मे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता मे कहा कि डबल इंजन वाली बैलगाड़ी की रफ्तार में चल रही हैं। प्रदेश में अराजकता, लूटपाट और असुरक्षा का माहौल है। शिक्षा और स्वास्थ्य में प्रदेश पिछड़ गया है।

अखिलेश ने कहा कि ओडीएफ के आंकड़े झूठे, बलिया में मानक घटाए गए हैं। एक्सप्रेस वे के नाम पर मानकों से समझौता हो रहा। उत्तर प्रदेश में व्यापारी असुरक्षित, सरकार आंकड़े छुपा रही है। आधुनिकीकरण में सरकार का कोई योगदान नहीं है।

 अखिलेश ने कहा कि जीरो टॉलरेंस फेल,कई मंत्री हटाये गए। कर्जमाफी से कोई लाभ नहीं मिला और  कई किसानों ने आत्महत्या की। हमीरपुर में किसान रेल पटरी और नदी में कूद कर मरे।
सरकार ने कर्जमाफी के नामपर धोखा दिया है। अर्थव्यवस्था औंधे मुहं गिरी पड़ी है। साइकिल वालों की साइकिल तक नहीं बिक रही है।  

 अखिलेश ने सवाल किया कि सरकार साफ करे कि इकोनामी 1 ट्रिलियन डॉलर कैसे होगी। 2017 के बाद सरकार ने किस इंडस्ट्री को सहूलित दी।

अखिलेश ने कहा कि नौकरी के आंकड़े झूठे, सरकार बताए कितनी नौकरी कितने रोजगार दिए गए।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »