29 C
Mumbai
Thursday, August 13, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक सीईओ के लिए इंटरव्यू पूरा, 16 उम्मीदवारों से पूछे गए कई सवाल

5,585 आवेदनों में से चुने गए थे अभ्यर्थी, उच्चस्तरीय पैनल ट्रस्ट को भेजेगा तीन अंतिम नाम

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो गई है। ट्रस्ट द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, देश भर से मिले 5,585 आवेदनों में से छांटे गए 16 उम्मीदवारों का साक्षात्कार एक उच्चस्तरीय पैनल द्वारा लिया गया। अब यह सर्च कमेटी तीन उपयुक्त नामों की सूची ट्रस्ट को सौंपेगी, जिस पर अंतिम निर्णय ट्रस्ट द्वारा लिया जाएगा।

इस चयन प्रक्रिया के लिए गठित सर्च कमेटी में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. चतुर्वेदी और परमाणु वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हवारे शामिल थे।

धार्मिक आस्था और व्यक्तिगत जीवनशैली पर आधारित प्रश्न साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों से धार्मिक कार्यों के अनुभव, भगवान राम में अटूट आस्था और हिंदू धर्म की मूल धार्मिक परंपराओं की समझ से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

इसके अलावा उम्मीदवारों की व्यक्तिगत जीवनशैली और धार्मिक आचरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। साक्षात्कार में सवाल शामिल थे कि क्या उम्मीदवार चोटी रखते हैं, जनेऊ धारण करते हैं, शुद्ध शाकाहारी हैं या मांसाहारी, शराब का सेवन करते हैं या नहीं, और क्या वे हिंदू धर्म परंपरा के अनुरूप वस्त्र पहनने में सहज हैं। साथ ही, उनसे यह भी जाना गया कि वे कट्टर हिंदू हैं या केवल आस्थावान, और अन्य धर्मों के प्रति उनकी क्या सोच है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here